Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

यामी गौतम की 'हक' की पहले दिन की कमाई आई सामने

दर्शकों और समीक्षकों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रियाओं के बीच फिल्म ने अपने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की है।

08 Nov 2025

यामी गौतम की 'हक' की पहले दिन की कमाई आई सामने

बीते 7 नवंबर को सिनेमाघरों में तीन फिल्मों की टक्कर हुई, लेकिन यामी गौतम और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'हक' ने बाकी फिल्मों पर बढ़त बना ली है। दर्शकों और समीक्षकों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रियाओं के बीच फिल्म ने अपने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की है।

पहले दिन 'हक' की कमाई

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म 'हक' ने रिलीज़ के पहले दिन लगभग 2.03 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हालांकि फिल्म का बजट करीब 20 से 25 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, इसलिए इसकी ओपनिंग को धीमी लेकिन स्थिर शुरुआत माना जा रहा है। ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है।

समीक्षकों ने की यामी के अभिनय की तारीफ

'हक' में यामी गौतम और इमरान हाशमी की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा है। समीक्षकों ने विशेष रूप से यामी के संवेदनशील और सशक्त प्रदर्शन की प्रशंसा की है। फिल्म के विषय को भी लोगों ने गंभीरता से लिया है क्योंकि यह एक महत्वपूर्ण सामाजिक और कानूनी मुद्दे पर प्रकाश डालती है। सुपर्ण वर्मा के निर्देशन में बनी 'हक' की कहानी शाह बानो बेगम के जीवन और उनके कानूनी संघर्ष से प्रेरित है। 1985 में सुप्रीम कोर्ट ने उनके मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया था, जिसमें तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं को भरण-पोषण का अधिकार दिया गया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


यामी गौतम की 'हक' की पहले दिन की कमाई आई सामने
दर्शकों और समीक्षकों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रियाओं के बीच फिल्म ने अपने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News